पूज्य माताजी स्व. श्रीमती हुलासी देवी जी की पावन स्मृति एवं संतों के आशीर्वाद से आलोकित शैक्षिक संस्थान।
संस्थापक एवं संचालक (Founder & Director)
“महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 2004 में पूज्य माताजी स्व. श्रीमती हुलासी देवी की अमर स्मृति में ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों, विशेष रूप से बालिकाओं के समग्र शैक्षिक, नैतिक एवं सामाजिक उत्थान के संकल्प से की गई।”
हमारा ध्येय है कि अकबरपुर, जलालपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का कोई भी होनहार छात्र उच्च शिक्षा से वंचित न रहे। महन्त श्री राम शिक्षण संस्थान, परुइया आश्रम एवं पूज्य संतों के शुभाशीर्वाद से यह महाविद्यालय आज 100 सीटों के B.Ed., विज्ञान व कला संकायों में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर रहा है।
शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं छात्र कल्याण
“परिसर में पूर्ण अनुशासन, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, विशाल पुस्तकालय एवं सुरक्षित बस परिवहन (वाहन सुविधा) हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। संस्थापक डॉ. शिव मूर्ति वर्मा के कुशल निर्देशन में महाविद्यालय प्रबंधन प्रत्येक विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर संकल्पित है।”
यह महाविद्यालय पूज्य माताजी के मातृत्व, त्याग और लोक-कल्याणकारी संस्कारों का जीवंत प्रतीक है। वर्ष 2004 से निरंतर माताजी का पावन आशीर्वाद इस संस्थान के प्रत्येक विद्यार्थी और शिक्षक का संबल बना हुआ है।
“माताजी की पावन स्मृति को नमन करते हुए हम गुणवत्तापूर्ण व संस्कारयुक्त शिक्षा के लिए सदैव समर्पित हैं।”
महाविद्यालय की स्थापना महन्त श्री राम शिक्षण संस्थान, परुइया आश्रम के शैक्षिक आदर्शों तथा महन्त श्री राम साहिब एवं बाबा बरवा दास जी के आध्यात्मिक मार्गदर्शन और पावन विचारों से प्रेरित होकर संपन्न हुई।
महाविद्यालय का उद्घाटन स्वयं महन्त श्री राम साहिब के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ था।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं छात्र-कल्याण हेतु समर्पित | हेल्पलाइन: +91 7860501237, +91 8004131339, +91 9140363812
पाठ्यक्रम देखें (Courses) संपर्क कार्यालय